अज्ञात कारणों से लगी आग में दस बीघा फसल जलकर खाक
उतरौला (बलरामपुर) कोतवाली उतरौला के ग्राम बिरदा बनियाभारी मे शनिवार की दोपहर मे खेतों में अज्ञात कारणों से लगी आग में तुफेल अहमद व अतीक अहमद की दस बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
आग की लपटों की चपेट में आकर खेतों व आस पास लगे पेड़ भी आग की जद में आ गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पा लिया गया । बाद मे पहुंचे दमकल कर्मियों ने पेड़ों में लगी आग को बुझाया। अतीक अहमद खां ने बताया कि काफी प्रयास करने पर भी फायर स्टेशन का नंबर नहीं लग सका। तब उतरौला कोतवाली के माध्यम से फायर स्टेशन इंचार्ज को सूचना दी गई ।
फायर स्टेशन इंचार्ज उतरौला उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आपात कालीन नंबर न पकड़ने की स्थिति में क्षेत्रवासी 9454418819 व 9454418820 पर तत्काल सूचना दे जिससे उन्हें समय से नुकसान होने से बचाया जा सके।
असग़र अली
उतरौला
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...