बालगृह के निरीक्षण में पहुंचे सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू

 धमतरी :- ज्ञात हो कि केंद्र सरकार की बहुत बड़ी योजना बाल गृह का संचालन एनजीओ के माध्यम से होता है यहां लगभग धमतरी के रत्नाबांधा स्थित बाल गृह में करीब 20 बच्चे हैं जो हाटकेश्वर के स्कूल में पढ़ाई करने जाते हैं उनकी देखरेख वहां के कर्मचारियों के द्वारा की जाती है। सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने वहां जाकर के निरीक्षण किया बच्चे स्कूल गए हुए थे जो बच्चे वहां पर थे उनसे जानकारी ली गई नाश्ता भोजन के विषय में पढ़ाई लिखाई के विषय में उनसे बातचीत किए। सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू के जाने से बच्चे बहुत खुश हुए उनको ऐसे लगा जैसे उनके परिवार का कोई सदस्य उनसे मिलने आया है, उमेश साहू ने भी वहां के कर्मचारियों को बच्चों के अच्छे रखरखाव देखभाल के लिए निर्देशित किए कहा कि एक कर्मचारी नहीं बल्कि एक पालक बन करके उनको इन बच्चों की सेवा करने के लिए निवेदन किए ।साथ ही पूरे बच्चों में अपने जीवन में सफल होने के लिए एक जुनून पैदा करने की बात उमेश साहू के द्वारा बच्चों से की गई जिससे वह सब खुश हुए और अपने जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए तैयार हुए।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online