पूर्व प्रधान के यहां रोजा इफ्तार आयोजित

उतरौला(बलरामपुर)
उतरौला के ग्राम लालगंज स्थित पूर्व प्रधान मरहूम गुलाम मुस्तफा पप्पू के आवास पर शनिवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इफ्तार पार्टी में शिरकत किया। और रोजा इफ्तार किया। 
रोजा इफ्तार आयोजक डॉ इकबाल, अशफाक अहमद, बबलू, अमन, औन द्वारा रोजा इफ्तार व रोजेदारों के लिए नमाज पढ़ने के लिए माकूल इंतजामत किए गए थे। रोजा इफ्तारी से पहले मुफ्ती मसीहुद्दीन हशमती द्वारा सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर दुआ ए इफ्तार पढ़ने के बाद मुल्क की अमन चैन,व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। 
मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। इफ्तार करने के बाद लोगों ने इमाम के पीछे मगरिब की नमाज अदा की। मुफ्ती मसीहुद्दीन ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। आपसी भाईचारा अल्लाह को बहुत पसंद हैं। रोजी बढ़ा दी जाती है। एक गिलास पानी से भी इफ्तार कराने वाले को फुल रोजा का सवाब मिलता है। किसी रोजेदार को पेट भरकर खिलाना जन्नत में दाखिल होने का जरिया है। उन्होंने कहा कि अल्लाह के रसूल सल्लहोअलैहे व सल्लम ने फरमाया है कि जन्नत के दरवाजों में से एक दरवाजे का नाम रेयान है। 
उससे सिर्फ रोजदार ही जन्नत में जाएंगे। इसलिए मुसलमानों को रोजा रखना चाहिए। ताकि वे जन्नत के हकदार बन सकें।
असगरअली
उतरौला

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online