तेज गति से जा रही ट्रक ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर व्यक्ति मौत
संवाददाता अम्बेडकर नगर
24 अप्रैल 2022
अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत पूरनपुर गाँव के पास तेज गति से जा रही ट्रक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे अधेड़ उम्र के व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया ।जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहाँगीरगंज ले जाया गया है लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । आपको बता दे कि थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के गाँव करौंदी मिश्र निवासी विश्वनाथ पुत्र जित्तू उम्र लगभग 62 वर्ष दोपहर लगभग डेढ़ बजे देवरिया बाजार से सामान लेकर घर जा रहे थे राजेसुल्तानपुर जहाँगीरगंज मार्ग से अपने घर करौंदी मिश्र जाने के लिए गाँव जाने वाली सड़क पर मुड़ते ही तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए और गम्भीर रूप से घायल हो कर सड़क पर गिर गए । सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई घायल को इलाज के लिए डायल 112 कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया जहाँ उनकी मौत हो गई । थानाध्यक्ष जहाँगीरगंज शम्भूनाथ ने शव को कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...