बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा में माथा टेक कर विधायक ने कि सभी के आरोग्य की कामना
धमतरी- बैसाखी के पावन अवसर पर गुरुद्वारा में माथा टेक कर विधायक रंजना साहू ने आशीर्वाद लिया और सभी के आरोग्य जीवन की कामना की एवं गुरुद्वारा में हो रहे कीर्तन का श्रवण किया एवं सिख समुदाय के सभी प्रबुद्ध जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। श्रीमति साहू ने कहा कि सिख समुदाय के सेवा भाव के प्रति समर्पित होकर जिस निष्ठा भाव से सेवा करते है उससे अन्य समुदाय को सिख लेकर अमल करना चाहिएं, सेवाभाव सदैव हमें सेवा देने के लिए प्रेरित किए । बैसाखी का यह पर्व आप सभी के लिए शुभ हो एवं आप सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं, यह पर्व आपके जीवन में उन्नति और प्रगति ले कर आए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, स्वच्छता प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, ममता सिन्हा, गायत्री सोनी नीलू रजक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं सभी को बैसाखी पर्व की बधाई दिए।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...