क्या राज्यसभा जा रहे सीएम नीतीश कुमार? आ गई जेडीयू की सफाई, जानें क्या कहा

बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) ने सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि मुझे इस अफवाह पर आश्चर्य हो रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) राज्यसभा जाने पर विचार कर रहे हैं! यह सच्चाई से बहुत दूर है।

Nitish Kumar News : ‘शराब पीने वाले हिंदुस्तानी नहीं, वह महापापी और महाअयोग्य हैं’, बोले सीएम नीतीश कुमार
पटना : क्या नीतीश कुमार राज्‍य सभा जाना चाहते हैं? इस बात की चर्चा पिछले दो दिनों से थी। तीसरे दिन की शुरुआत इस खबर के खंडन से हुई। जेडीयू के कद्दावर नेता संजय झा ने इस खबर को शरारती बताया। एनबीटी ने शुरुआत से ही ऐसे अनौपचारिक खबरों से दूरी बनाए रखी थी। नीतीश कुमार ने कल भी बिहार विधानसभा के चैंबर में पत्रकारों के सामने इस खबर का खंडन किया। आज जेडीयू के बडे़ नेता की ओर से भी खंडन किया गया।
'कहीं नहीं जा रहे सीएम नीतीश'
बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने इस मामले में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मुझे इस अफवाह पर आश्चर्य हो रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने पर विचार कर रहे हैं! यह शरारती है, और सच्चाई से बहुत दूर है। उनके पास बिहार की सेवा करने का जनादेश है और सीएम के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। वो कहीं नहीं जा रहे।'

Bihar Politics : 'हमारा साथ छोड़कर खुद गए थे...हम काहे RJD में बुलाएंगे', मुकेश सहनी पर राबड़ी देवी की दो टूक
राबड़ी ने नीतीश के राज्यसभा जाने की खबर पर क्या कहा
इससे पहले बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को संकेत दिया कि मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़ कर नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल, नीतीश कुमार की एक हालिया टिप्पणी से अटकलें लगाई जा रही कि वह उपराष्ट्रपति बनाए जा सकते हैं। उनके कमेंट के बारे में पूछे जाने पर आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें जाना ही चाहिए, सभी लोग चाहेंगे कि वो चले जाएं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अनौपचारिक बातचीत में नीतीश कुमार ने एक कमेंट कहा था कि वह राज्य विधानमंडल में दोनों सदनों और लोकसभा के सदस्य रहे और राज्यसभा में एक कार्यकाल से उनका राजनीतिक सफर पूरा हो जाएगा।

बिहार में बढ़ा अपराध तो बीजेपी ने नीतीश कुमार को दिया संदेश? बनो बुल्‍डोजर बाबा वर्ना हमारे पास नेता है...!

हालांकि, बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने इन खबरों का खंडन कर दिया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि मुझे इस अफवाह पर आश्चर्य हो रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने पर विचार कर रहे हैं! यह शरारती है, और सच्चाई से बहुत दूर है। उनके पास बिहार की सेवा करने का जनादेश है, और सीएम के रूप में पूरे कार्यकाल के लिए ऐसा करना जारी रखेंगे।

 ALL Credit of this post going to https://daillienews.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online