किसानों की हुई मौज! हर लाभार्थी को सरकार से मिलेगा एक और जबरदस्त फायदा
पीएम किसान सम्मान निधि के सभी 12.50 करोड़ लाभार्थियों को मोदी सरकार की तरफ से एक और फायदा दिया जा रहा है। PM Kisan Nidhi के अभ्यर्थी 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। यह किस्त उन्हें अप्रैल से जुलाई के बीच में मिलेगी। सरकार की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम चलाया जा रहा है।यह भी पढ़ें : मणिपुर में समलैंगिक युवक की ऑनर किलिंग पर बनी फिल्म, इसी साल होगी रिलीजकिसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी योजना के तहत पीएम किसान निधि के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए 1 मई तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित किसानों के आवेदन तैयार करके संबंधित बैंक शाखाओं को भेजे जा रहे हैं। सरकार ओर से जारी निर्देश के अनुसार यदि पीएम किसान निधि के किसी लाभार्थी के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है तो वे बैंक से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको चुनिंदा कागजों के साथ घोषणापत्र भी देना होगा।यह भी पढ़ें : सिक्किम को लेकर पेमा खांडू का बड़ा ऐलान, इन राज्यों की तिकड़ी करेगी कमालएक पन्ने के सरल आवेदन पत्र में जमीन से जुड़ा दस्तावेज, फसल का विवरण और यह घोषणापत्र कि लाभार्थी को किसी भी बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं मिल रही है। सरकार की इस योजना का मकसद सभी किसानों को क्रेडिट कार्ड का लाभ देना है। आपको बता दें पीएम किसान निधि के हर लाभार्थी का ई-केवाईसी होना जरूरी है। इसके लिए सरकार की तरफ से मोबाइल और लैपटॉप से भी फिर से e-KYC की सुविधा शुरू कर दी गई है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...