भारी पड़ेगा रसोई में खाना बनाना! सातवें आसमान पर पहुंची मसालों की कीमतें


भारत में इन दिनों महंगाई आसमान छू रही है। कई दिनों से बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बाद अब घर की रसोई का भी खर्च बढ़ गया है। अब आम आदमी को आटा-चावल के लिए भी ज्यादा पैस चुकाना होगा क्योंकि इनके भी दाम बढ़ गए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ही लगातार महंगाई बढ़ रही है। युद्ध शुरू होने के साथ ही खाद्य तेल खासतौर पर सूरजमुखी के तेल के दाम आसमान छूने लगे। इसके बाद आटा, जौ, चावल, धनिया, जीरा और हल्दी की कीमतों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।यह भी पढ़ें : सिक्किम की रहने वाली सहारा हंगमा ने जीता टीन इंडिया कॉम्पीटिशनरसोई में रोज काम आने वाले मसालों की कीमतें भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। बाजार में हल्दी के दाम में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। तो दूसरी और धनिए के दाम 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा जीरा का भाव 230-235 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है।यह भी पढ़ें : अब सिक्किम में भी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर सकेगी CBI, जल्द फैसला लेगी तमांग सरकारसब्जियों की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है। खासतौर पर गर्मियों में बढ़ते तापमान के बीच नींबू की मांग काफी रहती है। लेकिन, नींबू कई जगहों पर 300-400 रुपये प्रति किलो के पार हो गया है। हाल ये है कि कई जगहों पर 10-15 रुपये में सिर्फ एक नींबू ही मिल रहा है। इसमें सबसे बड़ा कारण डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को माना जा रहा है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण तथा मंडियों में आवक घटने के कारण नींबू के भावों में बढ़ोतरी हो रही है।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online