अब नहीं बचेंगे आईएस आतंकवादी, इस देश ने शुरू कर दिया पकड़ने का अभियान


बगदाद। इराक के सुरक्षा बलों ने देश के पश्चिमी हिस्से में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों को पकडऩे के लिए एक अभियान शुरू किया है। एक बयान के अनुसार, इराकी सेना, सीमा प्रहरियों और अर्धसैनिक बलों के हाशद शाबी बलों ने इराकी विमानों की मदद से देश के पश्चिमी हिस्से में विशाल रेगिस्तानी इलाकों में आईएस के ठिकानों को खत्म करने के उद्देश्य से शनिवार की सुबह ऑपरेशन को अंजाम दिया।ये भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार जाएंगे PM मोदी, बेहद खास है दौराबयान में कहा गया है कि इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी अनबर प्रांत में सीमा रक्षक बलों के मुख्यालय पहुंचे और सैन्य कमांडरों से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल-कदीमी ने बैठक के दौरान कहा कि आपके (आईएस) के पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, और हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक हम आपको खत्म नहीं कर देते है।ये भी पढ़ेंः रोज मंदिर आती थी महिला, जेवर देखकर डोल गया पुजारी का मन और फिर किया ऐसाबयान में कहा गया है कि खुफिया रिपोर्टों के आधार पर, हवाई बलों ने विशिष्ट ठिकानों पर छापे मारे। बयान में कहा गया है कि यह अभियान तब शुरु किया गया, जब अन्य इराकी बल दियाला, सलाहुद्दीन और किरकुक प्रांतों में आईएस के ठिकानों के खिलाफ अलग-अलग अभियान चला रहे हैं। 2017 में इराकी बलों द्वारा आईएस को हराने के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो रहा है।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online