मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बलरामपुर नगर में चल रहे सीवर के कार्य मे गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री से की
सीवर लाइन बिछाने में बड़े पैमाने पर की जा रही गड़बड़ियों से आमजनमानस को हो रही परेशानी
बलरामपुर । बलरामपुर नगर में बिछाई जा रही सीवर लाइन में हो रही गड़बड़ी से आमजनमानस को काफी दिक्कतें हो रही है सीवर लाइन बिछाने के नाम पर बस खाना पूर्ति की जा रही है जिसको लेकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
पत्र में बताया गया है कि कार्यदाई संस्था द्वारा बिना एक मोहल्ले का कार्य पूर्ण किए दूसरे मोहल्ले का कार्य शुरू कर दिया जाता है पूरे नगर में सड़क को खोद दिया गया है इससे आवागमन बाधित हो रहा है पानी भरने से कीचड़ भी हो जा रहा है बिना मानक के कार्य किया जा रहा है कही मोटी कही पतली पाइप डाली जा रही है कोई सुपरवाइजर भी नही उपस्थित रहता है न ही संबंधित संस्था का कोई व्यक्ति उपस्थित रहता है शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा लीपापोती करके प्रकरण का निस्तारण कर दिया जाता है। इससे सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा है पत्र में मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कराए जाने और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दीसंवाद न्यूज़
उत्तर प्रदेश
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...