DHAMTARI निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन फ्रीडम द्वारा कराया गया..!


छत्तीसगढ़ धमतरी फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग रुद्री और रुद्रा शिक्षण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन ग्राम रुद्री में किया गया। परीक्षण शिविर में बहुतायत संख्या में लोगों का परीक्षण किया गया और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया कि हमेशा अपने आसपास की सफाई की जाए, मक्खी-मच्छरों से बचाव किया जाए ताकि उचित बचाओ ही स्वास्थ्य की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कार्य होता है। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में डॉक्टर रविकिरण शिंदे ने लोगों को चिकित्सकीय कार्य किया। इन्होंने कुछ दिन पूर्व रुद्री नजदीकी स्थित ग्राम मुड़पार में भी स्वास्थ्य परीक्षण में सेवा दी थी जिनकी सेवा से रुद्री वासियों में स्वास्थ्य व स्वच्छता के महत्व दिया जा रहा है। आगामी भविष्य में भी अन्य गांवों में भी स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएगी।
फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग के संस्थापक श्री एलके साहू पूर्व भारतीय सैनिक ने विगत 2 वर्षों से राष्ट्र हित के लिए फिजिकल ट्रेनिंग कराने के बाद महानदी सफाई कार्य करते हुए लोगों को धमतरी जिला की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने के लिए आग्रह कर रहे हैं। धमतरी ग्रोथ के लिए अपनी टीम के साथ मिलकर अनेक कार्य करते हुए और योजनाएं तैयार कर रहे हैं। धमतरी के चहुंमुखी विकास के लिए वेबसाइट www.dmtgroth.org का निर्माण किया है। इस वेबसाइट के माध्यम से जुड़कर धमतरी को विकसित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दे सकते हैं। श्री एलके साहू ने बताया कि धमतरी ग्रोथ के लिए ब्लड डोनेशन, आर्मी ट्रेनिंग, आर्चरी ,फ्री हॉस्टल, स्विमिंग ट्रेनिंग आदि कार्य कर रहे हैं। अब बड़े शहरों की भांति धमतरी में भी फूड डोनेशन के लिए कार्य करने की योजना बनाई गई है। यदि कोई फूड डोनेशन करना चाहते हैं तो इनके टीम के सदस्यों से संपर्क कर डोनेट कर सकते हैं।
इस सेवा कार्य के लिए ग्राम पंचायत रुद्री सरपंच श्रीमती अनिता यादव ,जनपद सदस्य जोगेंद्र पिंकू साहू, नेहरू युवा केंद्र से भूपेंद्र मानिकपुरी, समाज सेवक ,शिक्षक व जिले के सर्वश्रेष्ठ रंगकर्मी श्री आकाश गिरी गोस्वामी, रुद्री मेडिकल स्टोर्स राकेश साहू, वेद प्रकाश सिन्हा, दुष्यंत दिव्या सिन्हा, गौतम साहू शेष नारायण गजेंद्र आदि ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दिए।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online