नई Honda City Hybrid की ऑनलाइन प्री-बुकिंग शुरू, लॉन्च को लेकर नई डिटेल आई सामने


होंडा ने नई सिटी हाइब्रिड से 14 अप्रैल को पर्दा उठा था। अब कंपनी जल्द ही इसे अगले महीने लॉन्च करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक यह 4 मई को लॉन्च हो सकती है। ग्राहक होंडा डीलरशिप या ऑनलाइन इस गाड़ी की प्री-बुकिंग कर सकते है। नई सिटी भारत में सबसे सेग्मेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियों में से एक होगी। यह भी पढ़े : Horoscope 28 April 2022: इन राशि वालों को आज ऐसे काम करने से बचना चाहिए , जानिए आज का राशिफलइसे दो वेरिएंट्स V और ZX में उपलब्ध कराया जाएगा, जिनकी कीमत 22 लाख रुपये से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने का अनुमान है। मिड-साइज सेडान सेगमेंट में, सिटी Hyundai Verna, Maruti Suzuki Ciaz और स्कोडा स्लाविया और वोक्सवैगन वर्टस को टक्कर देगी। यह भी पढ़े : Shukra Gochar 2022: 27 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानें सभी 12 राशियों पर असर21000 रुपए में बुकिंगयह एडवांस हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिटी ई: एचईवी का प्रोडेक्शन भारत में राजस्थान के टपुकारा स्थित फेक्ट्री में किया जाएगा। कंपनी ने आज देश भर में सभी होंडा डीलरशिप पर न्यू सिटी ई:एचईवी की प्री-बुकिंग शुरू की, जिसकी बुकिंग राशि ₹21,000 है।इंजनइस सेडान में 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड एटकिंसन पेट्रोल इंजन है जिसे दो इलेक्ट्रिक मोटरों से जोड़ा गया है। जहां पेट्रोल मोटर 127Nm के साथ 98bhp की पावर देती है, वहीं इलेक्ट्रिक मोटर 253Nm के साथ 109bhp की पावर देती है। सिटी हाइब्रिड में 0.734kWh लिथियम-आयन बैटरी है जिसका वजन 14.5kgs है। सिटी हाइब्रिड 26.5 की शानदार माइलेज देगी।यह भी पढ़े : मायावती बोली - वो देश की पीएम या यूपी की सीएम बनना चाहती हैं, कहा- राष्ट्रपति का पद नहीं मंजूरफीचर्सहोंडा सिटी ई: एचईवी जेडएक्स ट्रिम होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है जिसमें ADAS (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम) शामिल है। इसमें क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, रोड डिपचर मिटिगेशन सिस्टम, कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम शामिल हैं। यह अपनी श्रेणी का पहला वाहन है जिसमें ADAS ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी है। ऑटोमेकर ने इसे Honda Connect से भी लैस किया है।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online