IB recruitment 2022: आईबी में 150 पदों पर आज से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, यहां जानें आवेदन डिटेल
IB recruitment 2022: आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगी. आवेदन करने की लास्ट डेट 7 मई 2022 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
नई दिल्ली. IB recruitment 2022: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी के विषयों में 150 सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड- II के खाली पदों पर भरने के लिए भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगी. आवेदन करने की लास्ट डेट 7 मई 2022 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बता दें कि आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स या भौतिकी के साथ साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
IB recruitment 2022: आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 7 मई को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
उम्मीदवारों की आयु 7 मई को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
IB recruitment 2022: आवेदन शुल्कसामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है. सभी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है.
IB recruitment 2022: चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन गेट मार्क्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. गेट स्कोर का वेटेज 1000 है और इंटरव्यू 175 मार्क्स का होगा. इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक / एप्टीट्यूड टेस्ट में उपस्थित होना होगा, जो इंटरव्यू प्रक्रिया का एक हिस्सा होगा.

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...