RSS का बड़ा ऐलान, 15 साल में बनेगा अखंड भारत! हिंदुस्तान में मिल जाएंगे ये 8 देश
हमेशा से RSS का प्रमुख एजेंडा अखंड भारत का रहा है। अब संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने इसको लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने हरिद्वार में कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा, वैसे तो 20 से 25 साल में भारत अखंड भारत होगा। लेकिन अगर हम थोड़ा सा प्रयास करेंगे, तो स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद के सपनों का अखंड भारत 10 से 15 साल में ही बन जाएगा। इसे कोई रोकने वाला नहीं है, जो इसके रास्ते में जो आएंगे वह मिट जाएगा। यह भी पढ़ें : अगर बीजेपी काफिर है तो कांग्रेस मुनाफीक है: शर्मन अलीभागवत ने कहा कि जिस प्रकार भगवान कृष्ण की उंगली से गोवर्धन पर्वत उठ गया था, उसी तरह संतों के आशीर्वाद से भारत फिर से अखंड भारत जल्द बनेगा। इसे कोई रोकने वाला नहीं है, लेकिन आमजन थोड़ा सा प्रयास करेंगे। तो स्वामी विवेकानंद महर्षि अरविंद के सपनों का अखंड भारत 10 से 15 साल में ही बन जाएगा।उन्होंने कहा कि भारत उत्थान की पटरी पर आगे बढ़ चला है। इसके रास्ते में जो आएंगे वह मिट जाएंगे, भारत अब उत्थान के बिना रुकने वाला नहीं है। भारत उत्थान की पटरी पर सरपट दौड़ रहा है सीटी बजा रहा है और कह रहा है उत्थान की इस यात्रा में सब उसके साथ आओ और उसको रोकने का प्रयास कोई न करें, जो कोई भी रोकने वाले हैं, वह साथ आ जाए और अगर साथ नहीं आते तो रास्ते में न आए, रास्ते से हट जाए। संघ प्रमुख ने कहा कि एक हजार साल भारत की सनातन धर्म को समाप्त करने के प्रयास लगातार किए गए। लेकिन वह मिट गए, पर हम और सनातन धर्म आज भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां दुनिया के हर प्रकार के व्यक्ति की दुष्ट प्रवृत्ति समाप्त हो जाती है। वह भारत में आकर या तो ठीक हो जाता है या फिर मिट जाता है। यह भी पढ़ें : नागालैंड के सबसे पुराने फ़ज़ल अली कॉलेज को NAAC ने A ग्रेड मान्यता दी , जानिए कौन थे फ़ज़ल अलीआपको बता दें कि आज का भारत सीमित भूभाग वाला देश है। बताया जाता है कि भारत कभी बहुत बड़ा भूभाग वाला था। यह सिर्फ कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से गुजरात ही सीमित नहीं था। बल्कि अखंड भारत में अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार, तिब्बत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड शामिल थे। लेकिन कुछ देश काफी पहले भारत से अलग हो चुके हैं। जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश आजादी के वक्त भारत से अलग देश बने।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...