RTE Haryana Admission Details 2022-23:गरीब बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों मे दाखिले के फॉर्म भरें, 25% सीटें आरक्षित
RTE Haryana Admission Details 2022-23: गरीब बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों मे दाखिले के फॉर्म भरें, 25% सीटें आरक्षित
RTE Haryana Admission Details 2022
प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने सोमवार को कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के अलाभप्रद निशक्त बच्चों व 1 लाख 80 हजार तक की आय वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए प्रदेश के निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 मैं पहली कक्षा एवं इससे पूर्व की कक्षाओं में 25% आरक्षित सीटें होंगी। सरकार ने यह निर्णय शिक्षा का अधिकार अधिनियम आरटीई 2009 के अनुभाग 12 (1) सी के प्रावधानों के अनुसार लिया है।
निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को सीटों की उपलब्धता की जानकारी 15 अप्रैल 2022 तक अपने स्कूल की वेबसाइट पर डालनी अनिवार्य होगी। इसके अलावा स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित करनी होगी। ताकि अधिक से अधिक अभिभावकों को पता चल सके।
यह रहेगा शेड्यूल
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों द्वारा निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में आवेदन करने की तिथि 16 अप्रैल 2022, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल व लॉटरी ड्रा करने की तिथि 29 अप्रैल 2022 हैं। बच्चों के दाखिले की अंतिम तिथि 5 मई हैं। और बच्चों द्वारा दाखिला न लेने पर आरक्षित सीटों पर प्रतीक्षा सूची से बच्चों को दाखिला देने की तिथि 10 मई से 14 मई 2022 तक है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.harprathmik.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
पोर्टल पर भी देनी होगी सूचना
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसी आरक्षित सीटों की सूची स्कूलों को अपने-अपने जिलों के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को भी भेजनी होगी स्कूलों को यह जानकारी एमआईएस पोर्टल www.haryanahryedumis.gov.in पर देनी होगी जिसका अवलोकन विभाग की वेबसाइट www.harprathmik.gov.in पर भी लिंक द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
RTE Haryana Admission 2022-23 के तहत किन कक्षाओ मे दाखिल होगा
मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 या इससे पहले नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी जहां भी हैं। उसकी कुल 25% सीटें खाली रखनी होंगी। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा
आरटीआई के अनुसार किसे स्कूल में दाखिला मिलेगा
आर्थिक रूप से कमजोर वह बच्चा माना जाएगा जिसके माता-पिता की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम होगी। इसकी पुष्टि परिवार पहचान पत्र (PPP Haryana) से होगी जबकि अलाभप्रद समूह में एससी व निशक्त बच्चे शामिल होंगे। इस वर्ग के बच्चों के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी।
दाखिले के वक्त बच्चों की आयु का मानक क्या रखा है
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में प्रीस्कूल या नर्सरी में 3 से 5 वर्ष के बच्चे का दाखिला होगा। जबकि केजी मे 4 से 6 और कक्षा पहली में 5 से 7 वर्ष के बच्चे का प्रवेश मिलेगा। जबकि निशक्त बच्चों के लिए नर्सरी मे 3 से 9, केजी में 4 से 9 और पहली कक्षा में 5 से 9 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है।
Important Links for RTE Admission Details
RTE Haryana Admission 2022-23 Admission Apply Online Link- Click Here (16 अप्रैल 2022 से शुरू होगा
RTE Haryana Admission 2022-23 Notification- Click Here
Check Other Education and Career News- Click Here
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...