मिड डे मील पर महंगाई की मार, 1000 के पार पहुंची रसोई गैस, जानें यूपी में कितने का मिलेगा सिलेंडर

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में शनिवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। एक हजार रुपये के पार जाने के साथ ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन वितरक कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की। दाम में यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस कीमतों में जारी तेजी के बीच की गई है।

मई में दोबारा रेट रिवीजन के बाद राजधानी लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1037. 50 रुपये का हो गया है। अभी तक यह सिलेंडर 987.50 रुपये का पड़ रहा था। इस बार तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया है। पांच किलो वाला छोटू सिलेंडर 18 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 380.50 रुपये का हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) पर इस बार 9.50 रुपये की मामूली कमी आई है। परिवर्तित दरें शनिवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।

एक वर्ष में 190 रुपए बढ़े दाम

बीते एक वर्ष की बात की जाए तो घरेलू गैस सिलेंडर पर 190 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं इस दौरान अब तक दामों में छह बार बढ़ोतरी हुई है। मई 2021 में घरेलू सिलेंडर 847 रुपये का था। इधर दो माह के अंतराल के बाद दामों में इजाफा हुआ है। मार्च में घरेलू सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़े थे। इससे पहले अक्टूबर 2021 में 15 रुपए बढ़े थे।

सिलेंडर की नई दरें

घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो)- 1037. 50छोटू सिलेंडर (पांच किलो) – 380.50 रुपयेकॉमर्शियल (19 किलो) – 2448.50 रुपयेरसोईं का बिगड़ा बजट

पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए घरेलू रसोईं गैस सिलेंडर के दामों में हुए इजाफे ने परेशानी बढ़ा दी है। उत्तरधौना स्थित साईं रेसीडेंसी निवासी मंजू सिंह बताती हैं कि खाने पीने के सामान से लेकर रसोईं गैस की महंगाई के कारण खाने पीने में कई तरह की कटौती करनी पड़ रही है। जहां दो से तीन सब्जी बनाती थी, अब दाल और एक सब्जी बनाते हैं। सरकार को महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए।

चिनहट निवासी संतोष खरे बताती हैं कि रसोईं गैस के दाम लगातार चढ़ रहे हैं, इससे हम जैसे मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोईं का बजट बिगड़ गया है। अब चाय बनाने व खाने को गर्म करने के लिए भी सोचना पड़ता है। पेट्रोल-डीजल, गैस ,सीएनजी सब लगातार महंगा होता जा रहा है। वहीं कमाई जस की तस है।

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम लोगों को महंगाई से राहत देने के उपाय किए थे वह सब हटा कर आम लोगों को जानबूझकर संकट में डाला गया है। कांग्रेस नेता अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 414 रुपये थी। प्रत्येक सिलेंडर पर 827 रुपए की सब्सिडी दी जा रही थी। आज एक सिलेंडर की कीमत 999 रुपये है और इस पर दी जाने वाली सब्सिडी की राशि ‘शून्य’ की गई है।

 ALL Credit of this post going to https://www.primarykamaster.co

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online