सिक्किम पुलिस गठन के बेमिसाल 125 साल पूरे होने पर मनाया गया उत्सव, मुख्यमंत्री तमांग हुए शामिल
गंगटोक। सिक्किम पुलिस गठन के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां राजधानी गंगटोक के मन्नान केंद्र में सांस्कृतिक प्रतिभा शो का आयोजन किया गया। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्य पुलिस के 125 साल पूरा होने के मौके पर पिछले साल 27 नवंबर से राज्य में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर उत्सव मनाया जा रहा है। यह भी पढ़े : अपनी प्रिय राशियों को मालामाल बनाएंगे देवगुरु बृहस्पति, 2023 तक इन राशियों में रहेंगे विराजमानउत्सव के ये कार्यक्रम आगामी 27 नवंबर तक जारी रहेंगे। मन्नान केंद्र में आयोजित सांस्कृतिक प्रतिभा शो में सिक्किम पुलिस के विभिन्न कलाकारों और पुलिस कर्मियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा वहां पर मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।<blockquote class=twitter-tweet><p lang=en dir=ltr>Attended the Cultural Talent Show commemorating the Sikkim Police Quasquicentennial Year Celebrations. The remarkable talent showcased by our police personnel, officers is worthy of admiration & we are extremely thankful to them for their dedication and service through the years. <a href=https://t.co/YlW0wv7zbL>pic.twitter.com/YlW0wv7zbL</a></p>— Prem Singh Tamang (Golay) (@PSTamangGolay) <a href=https://twitter.com/PSTamangGolay/status/1523677749785014272?ref_src=twsrc%5Etfw>May 9, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script> इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 112 के साथ दो हाईवे पेट्रोल वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया और बाद में क्वास्की शताब्दी के अवसर पर पुलिस महानिदेशक ए. सुधाकर राव की उपस्थिति में सिक्किम पुलिस स्मारक की आधारशिला रखी गई। यह भी पढ़ें- अगरतला रेलवे स्टेशन से 3 रोहिंग्या गिरफ्तार, बांग्लादेश सरकार दे रही इसे बढ़ावाकार्यक्रम में विभिन्न कैबिनेट मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव, गंगटोक के मेयर और डिप्टी मेयर, सिक्किम पुलिस के पुलिस महानिदेशक एवं कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और पुलिस बल के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सिक्किम पुलिस विभाग, मुख्यालय, गंगटोक द्वारा किया गया था।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...