शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली एक्ट्रेस को लगा तगड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा


मुंबई की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करने के आरोप में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को बुधवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।ये भी पढ़ेंः SBI दे रहा शानदार मौका! बस जमा करें ये दस्तावेज, हर महीने मिलेंगे 60 हजारठाणे पुलिस द्वारा पिछले सप्ताह गिरफ्तार की गई चितले को बुधवार (18 मई) तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था और अदालत के समक्ष पेश किया गया था। इसके अलावा, चितले मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में पवार पर पोस्ट शेयर करने के सिलसिले में एक दर्जन से अधिक अन्य मामलों का सामना कर रही हैं। इस मूद्दे को ले कर पिछले सप्ताह राज्य में आक्रोश पैदा हो गया था।ये भी पढ़ेंः आपके PF अकाउंट नंबर में छुपी हैं ये खास बातें, जान लीजिए फायदे में रहेंगेसत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी सहयोगी शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सहित सभी दलों ने अभिनेत्री की आलोचना की, हालांकि कुछ छोटे ग्रुप उनके समर्थन में सामने आए। पोस्ट में 81 वर्षीय पवार को निशाना बनाने वाले कई अपमानजनक व्यक्तिगत संदर्भों के साथ एक मराठी कविता और जाति या समुदायों का जिक्र करने वाले आपत्तिजनक वाक्यांश थे।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online