एनसीबी ने मिजोरम की तीन महिलाओं से जब्त की 21 किलो संदिग्ध हेरोइन, कीमत 105 करोड़


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मध्य प्रदेश के इटारसी में मिजोरम की तीन महिलाओं के कब्जे से 21 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की। उन्होंने कहा कि अगर हेरोइन होने की पुष्टि होती है तो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी कीमत 105 करोड़ रुपये होगी।ये भी पढ़ेंः बड़ी संख्या में तस्करी कर लाए गए विदेशी जानवर बरामद, पांच लोग गिरफ्तारएनसीबी अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को नर्मदापुरम जिले में स्थित देश के सबसे बड़े रेलवे जंक्शनों में से एक इटारसी के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि जब्त सामग्री प्रथम दृष्टया हेरोइन थी, लेकिन पुष्टि के लिए दिल्ली की प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।ये भी पढ़ेंः मिजोरमः 3 साल के बच्ची के अपहरण में शामिल आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारगौरतलब है कि असम राइफल्स के जवानों ने मिजोरम के चम्फाई जिले में 23 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मूल की सिगरेट का एक बड़ा जखीरा जब्त किया था। असम राइफल्स (पूर्व) मुख्यालय के तत्वावधान में 23 सेक्टर असम राइफल्स की सेरछिप बटालियन ने शुक्रवार को चम्फाई जिले के ज़ोखावथर में 23, 40, 00 रुपये की विदेशी मूल की सिगरेट बरामद की। असम राइफल्स (पूर्व) ने एक बयान में कहा कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए आठ असम राइफल्स की टीम ने एक ऑपरेशन को अंजाम दिया। सीमा शुल्क विभाग, चम्फाई ने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं को जब्त कर लिया है।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online