जौनपुर:- राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बिहारी वर्मा का जौनपुर आगमन 22 को
जौनपुर:- राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बिहारी वर्मा का जौनपुर आगमन 22 को
जौनपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा। के मार्गदर्शन में चल रही संगत पंगत संस्था जौनपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 22 मई को जौनपुर भाजपा नेता व अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बिहारी वर्मा का आगमन जौनपुर हो रहा है उनके साथ संगत पंगत लखनऊ के पवन भास्कर जी का भी आगमन हो रहा है।
वर्मा जी 22 मई को लखनऊ से चलकर शाम को जौनपुर पहुंचेगे जौनपुर आने पर जोरदार स्वागत किया जायेगा। संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने बताया की संगत पंगत जौनपुर के कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न कायस्थ संगठनों व कायस्थ महासभा के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे। संगत पंगत के जिला महामंत्री सुलभ श्रीवास्तव ने कहा की कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगत पंगत के सभी संरक्षक व पदाधिकारी लगे हुए है। उक्त आशय की जानकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार व अंकित श्रीवास्तव पत्रकार ने दिया।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...