देश में कोरोना का कहर जारी, 2,827 नये मामले आए सामने, तीन हजार से अधिक लोग कोविड मुक्त
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में 3,230 लोग कोविडमुक्त हुए, जिसके साथ इस संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,25,70,165 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में अब तक एक अरब 90 करोड़ 83 लाख 96 हजार 788 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत, रिकवरी रेट 98.74 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,827 नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान 24 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,181 हो गया है। मध्य प्रदेश में 19 सक्रिय मामले बढ़कर 219 हो गये। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 26 का इजाफा होने से यह संख्या 10,30,838 पर पहुंच गयी है, जबकि अभी तक इस महामारी से 10,735 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 155 बढ़कर 3,150 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 317 बढ़कर 64,72,911 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 69342 पर पहुंच गयी। ये भी पढ़ेंः सिक्किम पुलिस गठन के बेमिसाल 125 साल पूरे होने पर मनाया गया उत्सव, मुख्यमंत्री तमांग हुए शामिलकर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 17 बढ़कर 1943 हो गये हैं जबकि 150 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 39,07,085 हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा 40,105 पर स्थिर है। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 14 बढ़कर 391 हो गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। राज्य में कोरोनामुक्त लोगों का आंकड़ा 7,87,933 पर पहुंच गया है। गुजरात में 10 सक्रिय मामले बढऩे से इनकी कुल संख्या बढ़कर 183 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में यहां 21 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वालों की संख्या 12,13,467 हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 10,944 पर स्थिर है।महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामले नौ बढ़कर 1,412 हो गये हैं। राज्य में 211 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,30,581 हो गयी। मृतकों का आंकड़ा 147850 हो गए। मिजोरम में सक्रिय मामले नौ बढ़कर 209 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 46 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,26,943 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 697 पर स्थिर है। हरियाणा में सक्रिय मामले 276 घटकर 2,153 हो गये हैं। इस दौरान 658 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,84,985 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा एक बढ़कर 10621 हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले 269 घटकर 5,202 हो गए हैं। ये भी पढ़ेंः Weather Alert: पूर्वोत्तर के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, असानी साइक्लोन का पड़ेगा असरवहीं 1,238 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,65,755 पर पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या 26,184 हो गया। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 64 घटकर 1,432 रह गये। राज्य में इस दौरान महामारी से 231 और मरीजों के उबरने से कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 20,52,082 हो गयी। इस दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 23,513 हो गई है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 22 घटकर 395 हो गये हैं। इस दौरान कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,203 पर स्थिर रहा। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 47 बढ़कर 19,97,073 हो गयी। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में दो सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 439 तक पहुंच गयी है। यहां इस दौरान 41 लोगों के कोरोनामुक्त होने के बाद महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 34,16,006 हो गयी, जबकि मरने वालों की संख्या 38,025 पर बरकरार है। पंजाब में इस दौरान कोरोना के सक्रिय मामले 164 रह गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 7,42,061 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 17,751 पर स्थिर है। आंध्र प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के 48 सक्रिय मामले हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या 23,04,978 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 14,730 पर स्थिर है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...