घर में एकसाथ रहते हैं 4 लोग, पत्नियों को नहीं पता उनके बच्चे का बाप कौन
इस दुनिया में एक परिवार ऐसा भी है जिसमें 4 लोग एकसाथ रहते हैं जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। ये सभी लोग आपस में प्यार करते हैं। दोनों महिलाओं ने एक-एक बच्चे को भी जन्म दिया है, लेकिन उन्हें नहीं पता है कि बच्चे के पिता कौन हैं।आपको बता दें कि टाया और सीन हार्टलेस की जोड़ी और एलिसिया और टायलर रोजर्स की जोड़ी तीन साल पहले ऑनलाइन मिली थी। इनके बीच कई महीनों तक बातचीत चली। फिर दोनों कपल को अपनी जिंदगी में रोमांच के लिए कुछ नया करने का ख्याल आया। चारों लोग एक-दूसरे से प्यार करने लगे। जिसके बाद वे एक साथ अमेरिका के ओरेगन शहर में रहने लगे।यह भी पढ़ें : भारतीय मुक्केबाजों के लिए मिला-जुला ड्रॉ, पहले दिन लवलीना ने की अभियान की शुरूआतदोनों कपल के एक-एक बच्चे पहले से ही थे। लेकिन उन लोगों ने एक पॉलिएमर्स परिवार के तौर पर दो और बच्चे करने का फैसला किया। इसको लेकर टाया का कहना है कि इससे पहले हम में से कोई भी पॉलिएमर्स रिश्ते में नहीं था। लेकिन हमलोग मिले और प्यार हो गया। चूकि हमलोग साथ रहने लगे, तो सभी बच्चों की परवरिश भी हम साथ मिलकर करने लगे। हमलोग एक बड़ी फैमली यूनिट हैं।साल 2020 की शुरुआत से दोनों कपल साथ रहने लगे थे। कुछ समय बाद रिश्ते में रह रहे चारों लोगों ने अपने परिवार को बढ़ाने का फैसला किया। एलिसिया को अगस्त 2020 में पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। वहीं टाया मार्च 2021 में प्रेग्नेंट हो गईं।यह भी पढ़ें : HNLC peace talks : मेघालय के डिप्टी सीएम ने कहा - सरकार वार्ताकार से इनपुट की प्रतीक्षा कर रही हैटाया ने कहा कि हम लोगों ने बच्चे के बाप को लेकर कोई नियम नहीं बनाया था और हमलोग इस बात पर राजी थे कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमलोग को अभी भी इसके बारे में पता नहीं है और हम जानना भी नहीं चाहते हैं। हमलोगों ने फैसला किया कि दोनों बच्चों की परवरिश हमलोग साथ मिलकर करेंगे।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...