BF के साथ रेलवे ट्रैक पर मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल में नहीं रहती थी
भोपाल। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के बसाई कस्बा में शनिवार को रेलवे ट्रैक पर मिली युवक युवती की शिनाख्त हो चुकी है। दोनों शिवपुरी के निवासी हैं। दोनों की पहचान 22 साल की वर्षा परिहार और 21 साल के संदीप के रूप में हुई है। दोनों ही घर से भाग कर आए थे। युवती की शादी को 1 साल पूरे हो चुके हैं।
वर्षा परिहार के पिता का कहना है कि बेटी वर्षा की शादी 1 साल पहले हो चुकी थी। बडनेरा में उसका ससुराल है। वह कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। वह पहले भी संदीप परमार के साथ भाग चुकी थी। इसलिए उसे ढूंढने का प्रयास नहीं किया। बिटिया जब 5 महीने की थी तब ही उसकी मां का देहांत हो गया था।
1 साल पहले वर्षा परिहार की शादी हुई थी। लेकिन वह ससुराल में ज्यादा नहीं ठहरती थी। संदीप और वर्षा दोनों का ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 दिन पहले ही दोनों गांव से भाग निकले। परिजनों को यह बात मंजूर नहीं थी। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों ने परिजनों के विरोध के चलते मरने की कसम खाई होगी।
दोनों के अंतिम संस्कार हुए साथ
शनिवार दोपहर दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिल गए थे। रविवार की दोपहर दोनों की शिनाख्त हुई। दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। बताया गया है कि ह्रदय विदारक यह दृश्य सामने आया कि एक ही गांव में श्मशान घाट पर प्रेमी प्रेमिका के शवों का अंतिम संस्कार किया है। यह देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...