BHOPAL NEWS- हबीबगंज अंडर पास 4 जून तक बंद रहेगा, काम की खबर
भोपाल। हबीबगंज अंडर पास से आने-जाने वाले नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण समाचार है। हबीबगंज अंडर पास 23 मई से 4 जून तक बंद रहेगा। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा।
23 मई से 28 मई तक इटारसी तरफ की ओर वाला रास्त बन्द कर दिया जाएगा। ट्रैफिक रानी कमलापति तरफ की ओर वाले रास्ते से दोनों तरफ से चलाया जाएगा। 29 मई से 4 जून तक रानी कमलापति तरफ की ओर वाला रास्ता बंद रखा जाएगा और इटारसी तरफ वाले मार्ग से दोनों तरफ ट्रैफिक चलाया जाएगा।
भोपाल रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि हबीबगंज क्षेत्र में रेलवे लाईन पार करने के लिए नवनिर्मित अंडर पास के दोनों मार्गों पर वीयरिंग कोट का कार्य किया जाना है। इसके लिए एक मार्ग को बंद कर दूसरे मार्ग से ट्रैफिक चलाया जाएगा।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...