पुलवामा में फिर आतंकी हमला, अब निहत्थे पुलिसकर्मी रियाज अहमद पर आतंकियों ने चलाई गोली


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार सुबह आतंकवादी हमले में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गया। कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों के दौरान यह दूसरी लक्षित हत्या है। पुलिस ने बताया कि गुदूरा पुलवामा में एक आतंकवादी ने निहत्थे पुलिसकर्मी रियाज अहमद ठोकर पर गोलीबारी की, जिससे वह घायल हो गया। ये भी पढ़ेंः उच्च न्यायालय का आदेश, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के मुकदमे का शीघ्र निस्तारण करे अदालतपुलिस ने कहा, एक आतंकवादी ने पुलिस कांस्टेबल रेयाज अहमद ठोकर पर उनके गुदूरा, पुलवामा स्थित आवास पर गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाद में एक अन्य ट्वीट में कहा, घायल पुलिस कांस्टेबल ने अस्पताल में इलाज के दौरान वीरगति प्राप्त की। हम शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और इस मुश्किल समय में उनके परिवार के साथ खड़े हैं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गयी और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया। ये भी पढ़ेंः इन स्मार्टफोन को मिलेगा Android 13 Beta अपडेट, जान लीजिए डाउनलोड करने का तरीकागौरतलब है कि यह गोलीबारी कश्मीरी पंडित राहुल भट की बडगाम में उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या किये जाने के एक दिन बाद हुई थी। कश्मीरी पंडितों ने सुरक्षा की मांग करते हुए घाटी के कई हिस्सों में इस हत्या का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारे भी लगाये। भट की हत्या से कश्मीरी पंडितों, खासकर प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत यहां काम करने वाले लोगों में भय व्याप्त गया है।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online