सनातन व वैदिक धर्म के गौरव को नहीं जानती है नई पीढ़ी, इतिहास की किताबों को बदलना जरूरी: अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि हमारे इतिहास की किताब में एक पैराग्राफ हमारे हिंदू योद्धाओं पर हैं, जबकि मुगलों पर ढेर सारा इतिहास की किताबों में दर्ज है। हमारे बच्चों को राणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, शिवाजी के बारे में कुछ खास जानकारियां नहीं हैं। मुगलों का, ब्रिटिश का इतिहास पढ़ाया जाता है। इसमें संतुलन की जरूरत है और इतिहास की किताबों को बदलने की जरूरत है। अक्षय कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी को हमारे हिंदू धर्म के योद्धाओं की वीरता के बारे में बताना जरूरी है। अगर मैं लेखक होता तो इतिहास बदलने के लिए प्रयास करता। बतौर कलाकार मैं यह काम करने का प्रयास कर रहा हूं। फिल्मों के माध्यम से मेरा छोटा सा प्रयास है कि नई पीढ़ी अपने भूतकाल और संस्कृति को जाने। हम लोग भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए काशी विश्वनाथ से भगवा ध्वज लेकर सोमनाथ दर्शन के लिए जाएंगे। अगर अब बदलाव नहीं हुआ तो कब बदलेगा
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...