बहराइच:- भीषण सड़क हादसा,तीन की मौत, दर्जनों गम्भीर रूप से घायल
बहराइच:- भीषण सड़क हादसा,तीन की मौत, दर्जनों गम्भीर रूप से घायल
बहराइच - शनिवार सुबह टाटा विंगर व पेट्रोल टैंकर गाड़ी के आमने सामने टकराने से भीषण सड़क हादसा हो गया, हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी तथा एक दर्जन लोग गम्भीररूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज हेतु बहराइच मेडिकल कालेज भेजवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से नेपाल जा रही एक टाटा विंगर गाड़ी लखनऊ-बहराइच हाइवे स्थित गोलवा घाट तिराहे पर एक पेट्रोल टैंकर से टकरा गई जिसमें 16 यात्री सवार थे, दुर्घटना के बाद वहाँ कोहराम मच गया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती तीन लोगों की स्थित बहुत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना पर तत्काल सीओ सिटी,कोतवाल अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये,तथा राहत बचाव में जुट गये।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...