दिल्ली को मिले नए उपराज्यपाल तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कह दी ऐसी बड़ी बात


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का स्वागत करते हुए कहा कि राजधानी की बेहतरी के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा। ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने किया बड़ा फेरबदल, पटनायक को बनाया ओडिशा कांग्रेस का अध्यक्षकेजरीवाल ने दिल्ली नए उपराज्यपाल की नियुक्ति पर कहा, दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का दिल्ली की जनता की तरफ से मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। दिल्ली की बेहतरी के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा। ये भी पढ़ेंः सिर पर हाथ फेरा तो निकल गए दूल्हे के नकली बाल, दुल्हन ने वापस लौटा दी बारातउन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल रहे अनिल बैजल के साथ मिलकर दिल्ली में कई काम किए और कई समस्याओं को ठीक करने की कोशिश की। वह एक बेहद अच्छे इंसान हैं। भविष्य के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। विनय कुमार सक्सेना फिलहाल खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष हैं।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online