चंडीगढ़ में कार की छत पर खड़े होकर लड़की ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखिए
नशे की हालात में लोग कई कारनामें कर बैठते है। हाल ही में चंडीगढ़ से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कार की छत पर चढ़ कर कई तरह की हरकतें कर रही है। लड़की का ड्रामा देखने के लिए सड़क पर जाम लग गया। सैंकड़ों की तादात मे लोग लड़की का ड्रामा देखने लग गए। नीचे उतारने पर वह नहीं उतरी तो पुलिस को बुलाना पड़ा।दरअसल में बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर 11/12 की डिवाइडिंग रोड पर बुधवार देर रात एक युवती ने कार पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद युवती को नीचे उतारा और उसे सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर गई। अब सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या युवती ने नशा किया हुआ था।यह भी पढ़ें- भारत के वाटरमैन राजेंद्र सिंह ने असम को भारतीय ज्ञान प्रणाली को अपनाने का दिया सुझावपुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती ऑल्टो कार पर चढ़कर हंगामा कर रही है। सेक्टर 11 थाना पुलिस और पीसीआर महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतरने के लिए समझाया लेकिन वह नीचे नहीं उतर रही थी। वह गाड़ी की छत पर कभी बैठ रही थी, कभी खड़ी हो रही थी तो कभी लेट रही थी। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई।आरोप है कि युवती ने लोगों को भी कुछ इशारे किए। महिला पुलिस काफी कोशिश के बाद उसे नीचे उतारकर लेकर गई. पुलिस ने ऑल्टो सवार के बयान भी दर्ज किया। पुलिस युवती को जीएमएसएच-16 भी लेकर गई है। वहां उसका मेडिकल कराया जा रहा है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह नशे में थी या नहीं।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...