अरुणाचल में स्थित है भगवान परशुराम का कुंड, रिजिजू ने शेयर किया अद्भुत वीडियो
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के लोहित जिले में स्थित परशुराम कुंड (Parshuram Kund) प्रकृति की गोंद में बसा है। मान्यता है कि इसी कुंड में स्नान करने पर भगवान परशुराम को मातृ हत्या के पाप से मुक्ति मिली थी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस कुंड का शानदार वीडियो शेयर किया है।<blockquote class=twitter-tweet><p lang=hi dir=ltr>परशुराम कुंड भूमि अरुणाचल प्रदेश से भारतवर्ष के सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयन्ती के शुभ अवसर पर मंगल कामनाएं। भगवान परशुराम की कृपा आप सभी पर बनी रहे। <a href=https://t.co/TF86U0SjBp>pic.twitter.com/TF86U0SjBp</a></p>— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) <a href=https://twitter.com/KirenRijiju/status/1521342916349751296?ref_src=twsrc%5Etfw>May 3, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>ये भी पढ़ेंः 2024 का विधानसभा चुनाव अंतिम चुनावी लड़ाई: पवन चामलिंगऐसी मान्यता है की जिस फरसे से परशुराम जी ने अपनी माता की हत्या की थी वो फरसा उनके हाथ से चिपक गया था। तब उनके पिता ने कहा की तुम इसी अवस्था में अलग-अलग नदियों में जाकर स्नान करो, जहां तुम्हें अपनी माता की हत्या के पाप से मुक्ति मिलेगी वही यह फरसा हाथ से अलग हो जाएगा।ये भी पढ़ेंः SDF और SKM कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, धारदार हथियार से हमला-फायरिंग का आरोप, अलर्ट पर राज्यइसके बाद पिता की आज्ञा अनुसार उस फरसे को लेकर परशुराम ने पूरे भारत के देवस्थानों का भ्रमण किया पर कही भी उस फरसे से मुक्ति नहीं मिली। पर जब परशुराम जी ने आकर लोहित स्तिथ इस कुण्ड में स्नान किया तो वो फरसा हाथ से अलग होकर इसी कुण्ड में गिर गया। इस प्रकार भगवन परशुराम अपनी माता की हत्या के पाप से मुक्त हुए और इस कुण्ड का नाम परशुराम कुण्ड पड़ा।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...