दो हाथियों के बीच हुई फाइट, ऐसे मारी जोरदार टक्कर कि वीडियो देखकर डर जाओगे!

इस वीडियो में आपको दो हाथी दिखने वाले हैं, दोनों ही हाथी एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर मारते हैं। लेकिन इस फाइट के दौरान जब दोनों हाथी भिड़ते हैं तो बहुत तेज आवाज आती है। इतनी जबरदस्त फाइट को देखकर आप भी घबरा जाएंगे।

two elephants fighting video goes viral
दो हाथियों के बीच हुई फाइट, ऐसे मारी जोरदार टक्कर कि वीडियो देखकर डर जाओगे!
Elephants Fighting Video Viral: जंगली जानवरों में सबसे ज्यादा लड़ाई या तो मादा के लिए होती है या फिर अपने इलाके में अपना प्रभाव जमाने के लिए जानवर आपस में लड़ते हैं। शेर, बाघ इनकी लड़ाई के वीडियोज सामने आते रहते हैं। लेकिन जंगल का सबसे विशाल जानवर हाथी, इसकी फाइट के वीडियोज बहुत कम सामने आते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पहली बात तो ये है कि हाथी विशाल होता है उसकी फाइट के दौरान कोई उसके पास नहीं जाना चाहता। ना ही कोई उसका वीडियो शूट करके अपनी जान खतरे में डालना चाहता। लेकिन अभी हाल ही में एक वीडियो आया है। इसमें दो विशाल हाथी लड़ते हुए दिख रहे हैं। लेकिन जिस तरह से वो लड़ते वो आपके लिए भी डरा देने वाला होगा।

आमने-सामने आ जाते हैं दोनों

इस वीडियो को ट्विटर पर @surenmehra ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि दो हाथी सबसे पहले दूर से एक दूसरे की ओर बढ़ते हैं। इसके बाद वो आपस में सीधे टकराते हैं। वो आपस में इतनी तेज सिर मारते हैं कि धूल उड़ने लगती है। इसके बाद बहुत तेज आवाज आती है। वीडियो में वीडियो बनाने वाले बोलता हुआ सुनाई देता है कि एक हाथी का दांत टूट गया। हालांकि यह नहीं पता कि वीडियो कहां का है, पर है बड़ा ही खतरनाक।

ये रहा फाइट का वीडियो

जब लड़की पर कर दिया था हाथी ने अटैक

बता दें कि इन दिनों एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लड़कियां हाथी के पास खड़ी हैं और उनमें से एक लड़की हाथी की फोटो खींच रही होती है। तभी हाथी उसपर अपनी सूंड से वार कर देता है यहां तक कि उसका फोन हवा में उड़ता दिखाई देता है। बाद में लड़की ने बताया कि हाथी की सूंड का वार इतना जोरदार था कि उन्हें ऐसे लगा जैसे दस मुक्के किसी ने मार दिए हों।

ऐसे किया हाथी ने अटैक

 ALL Credit of this post going to https://daillienews.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online