बिस्किट का लालच देकर किया मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के घर चला दिया बुलडोजर


दुष्कर्मो की सजा कोर्ट और कानून बहुत है लेकिन फिर कानून को खौफ ना करते हुए कई दुष्ट लोग ये कुकर्म करते हैं। हाल ही मध्यप्रदेश की पुलिस ने एक दुष्कर्म करने वाले आरोपी के साथ साथ उसके घरवालों को भी सजा दी है। दरअसल में, मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित देवगढ़ थाना क्षेत्र के खिटोरा गांव में आज 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह भी पढ़ें- मिजोरम मारा स्वायत्त जिला परिषद 5 मई को कराएगी चुनाव, 80 उम्मीदवार चुनाव प्रचार के तैयारमासूम बच्ची अपने पिता के लिए बीड़ी का बंडल लेने दुकान पर गई हुई थी। आरोपी दुकानदार रिंकू शर्मा ने मासूम बच्ची को चॉकलेट व बिस्किट का लालच दिया। इसके बाद दुकान के पीछे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना का पता चलते ही गांव में हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर 24 घंटे के अंदर उसके घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार देवगढ़ गांव निवासी 6 साल की बच्ची करीब साढ़े आठ बजे पिता के लिए बीड़ी लेने दुकान पर गई थी। दुकानदार रिंकू शर्मा उम्र 32 वर्ष टॉफी का लालच देकर उसे दुकान के अंदर एक कमरे में ले गया। यहां पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। पीड़ित बच्ची किसी तरह रोते हुए अपने घर पहुंची, और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। यहां पर पुलिस ने मासूम बच्ची के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। SDM ने चलवाया बुलडोजरपुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए SDM जौरा की मौजूदगी में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। देवगढ़ थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान का कहना है कि मंगलवार की शाम को आरोपी ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर SDM की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर उसके घर को तोड़ने की कार्यवाही की गई है।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online