क्या आप जानते हैं घर पर कौवों का आना किस चीज का होता है संकेत, जानिए
कौवों का घरों के आस पास विचरण करना आम बात है। लेकिन आपकी जनकारी के लिए बता दें कि शास्त्रों के मुताबिक देखा जाए तो यह इंसान के लिए एक संकेत देने का काम करते हैं। जीवन में किसी भी शुभ या अशुभ के यह पहले से ही संकेत दे देते हैं। आपको सिर्फ इन संकेत के बारे में ज्ञात अतिआवश्यक होता है। तो जानिए कौवों के संकेत......... यह भी पढ़ें- असम में BJP को चुनौती देने के लिए TMC बना रही है तगड़ी रणनीति, आज 1000 नेता तृणमूल कांग्रेस में होंगे शामिल1. घर की मुंडेर या छत पर कौवों का आना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि प्रकृति ने कौवों को भविष्य देखने की अद्भुत शक्ति दे रखी है। इसलिए वह आने वाले वक्त का पहले से ही अनुमान लगा लेता है और आपको उसके बारे में सचेत करने के लिए घर की मुंडेर पर पहुंचता है। 2. अगर आपको कौवा किसी बर्तन में पानी पीते हुए दिख जाए तो उसे बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको निकट भविष्य में धन लाभ होने जा रहा है या फिर किसी कार्य में बड़ी सफलता मिलने जा रही है।3. कई बार आपने घरों की छत पर कौवों का झुंड आकर शोर करने या आपस में लड़ने का दृश्य देखा होगा। शकुन शास्त्र के मुताबिक ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि उस घर के मालिक पर जल्द ही संकट आने वाला है। वह व्यक्ति या तो आर्थिक संकट में डूबने वाला है या फिर घर में कलह शुरू होने वाली है।4. अगर सुबह के वक्त उड़ता हुआ कौवा आकर किसी के पैर स्पर्श कर जाए तो उसे बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि उस व्यक्ति की समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ने जा रही है। साथ ही उस व्यक्ति का कोई बिगड़ा हुआ काम भी पूरा होने वाला है। 5. अगर आपको कोई कौवा मुंह में खाने की चीज या रोटी का टुकड़ा लेकर बैठा या उड़ता नजर आए तो इसे भी अच्छा माना जाता है। कौवे का इस अवस्था में दिखना इस बात का संकेत होता है कि आपकी कोई बड़ी इच्छा जल्द ही पूरी होने जा रही है। 6. अगर कौवा घर के मेन गेट पर आकर कांव-कांव करे तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके घर कोई मेहमान आना वाला है। साथ ही यह आपको घर में मां लक्ष्मी यानी धन के आगमन का भी प्रतीक होता है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...