बाढ़ का कहरः कोलकाता से दीमापुर जाने वाली सभी उड़ानों को किया गया रद्द


कोलकाता से दीमापुर जाने वाली एक उड़ान का हवाई अड्डा पर जलभराव के कारण गुरुवार को रास्ता बदल दिया गया और दीमापुर के लिए सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। हवाई पट्टी का बड़ा हिस्सा जलभराव से प्रभावित होने के बाद दिन में किसी भी उड़ानों का संचालन नहीं हो पया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कोलकाता तथा गुवाहाटी से कुल दो उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि उड़ाने रद्द होने के कारण यात्रियों को गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान, पड़ोसी राज्य असम भी आपदा से प्रभावित हुआ है और सड़क तथा रेलमार्ग बाढ़ की पानी से डूब गए हैं और क्षतिग्रस्त हो गए हैं।ये भी पढ़ेंः नगा मुद्दे को सुलझाने के लिए एनएससीएन-आईएम के साथ चल रही है चर्चाः नेफ्यू रियोवहीं दूसरी तरफ असम सरकार ने भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद सड़क और रेल संपर्क में व्यवधान के कारण फंसे लोगों की मदद के लिए रियायती दर पर एक आपातकालीन सिलचर-गुवाहाटी उड़ान सेवा चलाने के लिए फ्लाईबिग एयरलाइन के साथ करार किया है। पहली उड़ान गुरुवार को शाम 5 बजे 70 यात्रियों के साथ सिलचर के लिए गुवाहाटी से रवाना हुई और सिलचर से गुवाहाटी के लिए 64 यात्रियों के साथ लौटी। ये भी पढ़ेंः नागालैंड सरकार ने सभी पुलिस चेक गेट बंद करने का ऐलान कियाबता दें कि असम में आई बाढ़ से अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 11 लोगों की मौत हो चुकी है। लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड पर 52 स्थानों पर भूस्खलन के कारण दीमा हसाओ के माध्यम से दक्षिण असम (बराक घाटी), त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के लिए रेल संपर्क शनिवार से बाधित हो गया। इसी तरह लुमडिंग से सिलचर और जोवाई (मेघालय) से सिलचर होते हुए त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर से होते हुए सड़क मार्ग भी शनिवार को टूट गए।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online