उमेश साहू ने किया राष्ट्रीय युवा कराटे बाज ऋषभ साहू का सम्मान


धमतरी:- खेल के क्षेत्र में धमतरी क्षेत्र के खिलाड़ियों का जज्बा निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर पर है चाहे गांव के बच्चे हो या शहर के बच्चे।
 कम उम्र में ही जिला स्तर राज्य स्तर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी जाने की क्षमता धमतरी जिला के बच्चे रखते हैं ऐसा कहना है जिला सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू जी का।

उन्होंने रचनात्मक क्षेत्र में काफी कुछ करने का प्रयास उनके द्वारा किया जाता है चाहे वह गरीब बच्चों के पढ़ाई के विषय में हो या उनके अंदर छुपी हुई रचनात्मक गतिविधियों को उभारने का काम ।
निश्चित रूप से ऐसे हुनरमंद का तलाश उन्हें रहता है इसी तलाश की कड़ी में धमतरी शहर के विंध्यवासिनी वार्ड में रहने वाले ऋषभ कुमार साहू जो महज 12 वर्ष के हैं उनके पिता श्री ईश्वर लाल साहू जी एक राइस मिल में छोटे से मुंशी हैं। और वह बच्चा कक्षा आठवीं का छात्र है जो कराटे के क्षेत्र में जिला स्तर ,राज्य स्तर को पार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित 2019 के कराटे में गोल्ड मेडल ला करके छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है ।
इसी तरह प्रदेश स्तरीय खेल गुजरात में जाकर के भी सिल्वर मेडल को छत्तीसगढ़ के नाम किया है ।
जहां राष्ट्रीय स्तर पर जाकर के गोल्ड मेडल ला करके छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है ऐसे बच्चे को उमेश साहू सांसद प्रतिनिधि ने जा करके उनको फूल माला से सम्मान किया और भविष्य में उनकी पढ़ाई और खेल से संबंधित विषय में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

 उन्होंने खुशी जताई कि हमारे समाज में हमारे क्षेत्र में ऐसे होनहार बच्चों का होना सिर्फ क्षेत्र के लिए ही नहीं प्रदेश के साथ-साथ देश के लिए भी गौरव का विषय है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online