तो क्या एक और युद्ध की तैयारी कर रहा है ये खूंखार तानाशाह, जापानी सागर में दागी दुनिया की सबसे तेज स्पीड वाली मिसाइल!
उत्तर कोरिया ने बुधवार को पूर्वी सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। योनहाप समाचार एजेंसी ने अनुसार ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि उत्तरी कोरिया ने दोपहर को प्योंगयांग के सुनन क्षेत्र से मिसाइल का प्रक्षेपण किया।ये भी पढ़ेंः अब टूटा कोरोना का कहर, अकेले इस राज्य में मरे कुल 31 में से 29 लोगजेसीएस ने संवाददाताओं को भेजे एक मैसेज में कहा, हमारी सेना संबंधित गतिविधियों पर नजर रख रही है और निगरानी कर रही है। यह परीक्षण उत्तर कोरिया के 14वें बल प्रदर्शन का प्रतीक है। इससे पहले 16 अप्रैल को एक सामरिक निर्देशित हथियार होने का दावा किया गया था। ऐसे में चिंता बनी हुई है कि उत्तर कोरिया एक और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल या परमाणु परीक्षण को जारी रख सकता है।ये भी पढ़ेंः नेपाली महिला मित्र सुमनिमा की शादी में शरीक होने पहुंचे राहुल गांधी, देश में मच गया बवालबता दें कि मिसाइल परीक्षण उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन द्वारा प्योंगयांग में एक विशाल सैन्य परेड में दिए भाषण के एक हफ्ते बाद किया गया है. जिसमें जोंग ने परमाणु हथियारों के निर्माण में तेजी लाने का संकल्प व्यक्त किया था और कहा था कि किसी देश के उकसाने पर वह परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से पीछे नहीं रहेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिबंधों में राहत और अन्य रियायतें हासिल करने के लिए अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए उत्तर कोरिया लगातार हथियारों का परीक्षण कर रहा है.
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...