मुख्य सचिव ने कहा कि बच्चों को अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित करने की बजाय, अच्छा इंसान बनाने पर जोर देना चाहिए

 मुख्य सचिव ने कहा कि बच्चों को अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित करने की बजाय, अच्छा इंसान बनाने पर जोर देना चाहिए

लखनऊ, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि बच्चों को अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित करने की बजाय, अच्छा इंसान बनाने पर जोर देना चाहिए। शिक्षक नए भारत की नई पीढ़ी बनाने का काम कर रहे हैं, जो देश के लिए एक ताकत के रूप में उभर कर सामने आती है।

गुरु को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया: मुख्य सचिव रविवार को विद्या भारती अवध प्रांत भारतीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित नव चयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि ये हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। हमारे देश में गुरु को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। शिक्षक उस दीपक के समान है, जो घोर अंधकार में भी रोशनी की किरण बनता है। ऐसे में शिक्षक अपने छात्रों में आत्मबल, आदर्श, ईमानदारी, सच्चाई, लगन और मेहनत के साथ ही भारतीय मूल्यों और संस्कारों की मशाल जलाएं, जिससे छात्रों का समग्र विकास हो।

 


सक्षम, स्वाभिमानी और बच्चों में उत्सुकता जगाएं: उन्होंने कहा कि शिक्षकों को यह सोचकर बच्चों को गढ़ने की जरूरत है कि आजादी के शताब्दी वर्ष (2047) में हमारा देश कैसा होगा। बच्चों को सक्षम, स्वाभिमानी बनाएं, उनके अंदर उत्सुकता जगाएं और समावेशी मूल्यों को सिखाएं, ताकि वह राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सके। नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को जड़ से जोड़ने के साथ संभावनाओं और अनंत रास्तों की खोलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 20 मई से 29 मई तक के इस शिविर में 13 जिलों के 80 आचार्य, 10 प्रधानाचार्य, 15 अधिकारी तथा व्यवस्था के 20 आचार्य सहित विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षकों ने सत्र लिए। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा के पूर्व निदेशक कृष्ण मोहन त्रिपाठी, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, प्रबंधक डॉ. शैलेश मिश्र आदि उपस्थित थे।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, upbasiceduparishad, up ka master

 ALL Credit of this post going to www.uptetnews.co.in .

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online