चौथा नर्सिंग उत्कृष्टता पुरस्कार व लैंप लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, शिक्षक और नर्सों को मिला पुरस्कार

चौथा नर्सिंग उत्कृष्टता पुरस्कार व लैंप लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, शिक्षक और नर्सों को मिला पुरस्कार

प्रयागराज,। नैनी के मवैया में स्थित आरके स्कूल ऑफ नर्सिंग में चौथा नर्सिंग उत्कृष्टता पुरस्कार व लैंप लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी व संस्था प्रमुख डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान लीला बी व माला शर्मा ने जीएनएम व एएनएम अंतिम वर्ष की छात्राओं को मरीजों की सेवा करने की शपथ दिलाई।

 


कार्यक्रम में एसआरएन अस्पताल में कार्यरत राधिका गुप्ता व लालती कुमारी (एएनएस), बेली अस्पताल की लीला बी (एनएस) व माला शर्मा (नर्सिंग ऑफिसर), कमला नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज में कार्यरत सोनाली लिविंग्सटन (नर्सिंग सुपरवाइजर), फैकल्टी ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल स्टडीज गौहनिया की प्राचार्य ज्योति मार्थे (पीएचडी) आदि को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया। संस्थान की शिक्षक मरियम शेफाली दास को बेस्ट टीचर अवार्ड व रीता सिंह को बेस्ट डेडिकेटेड अवार्ड और युवत कुमारी को लॉयल टीचर अवार्ड दिया गया। संस्थान में अध्ययनरत जीएनएम अंतिम वर्ष की छात्रा स्वाति सिंह व एएनएम अंतिम वर्ष की छात्रा संजना पटेल को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड दिया गया।
Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, upbasiceduparishad, up ka master

 ALL Credit of this post going to www.uptetnews.co.in .

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online