रास्ते में पड़े पैसे भी देते हैं खास संकेत, जानिए उठाने चाहिए या नहीं
कई बार ऐसा होता है कि हमें रास्ते पर पैसे पड़े हुए मिल जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि रास्ते में पड़े हुए ये सिक्के और नोट भी कई तरह के शुभ-अशुभ संकेत देते हैं। इन नोटों या सिक्कों को उठाना चाहिए या नहीं इसे लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति रहती है। हालांकि, कई बार लोग इन पैसों को उठा लेते हैं और फिर जरूरतमंद को देते हैं या मंदिर आदि में दान कर देते हैं। ऐसे में जानते हैं कि रास्ते में मिले ये पैसे क्या शुभ और अशुभ संकेत देते हैं...यह भी पढ़ें : अब अरुणाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन से बिजली खरीदेगा केरल, राज्य में नहीं होगी बिलजी कटौतीसड़क पर नोट मिलने का यह भी मतलब होता है कि आपकी कोई बड़ी परेशानी टल गई है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में कोई बड़ी खुशी मिलने वाली है। सड़क पर पैसे पड़े हुए मिलने का मतलब है कि धन की देवी मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं और जल्द ही आप पर कृपा करने वाली हैं। हो सकता है कि आपको जल्द ही कहीं से अचानक पैसा मिल जाए। यह भी पढ़ें : कॉलेज में एडमिशन से पहले देना होगा CUET टेस्ट, नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी ने जारी किया आदेशयदि घर से बाहर जाते समय रास्ते में सिक्का या नोट मिले तो इसका मतलब है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, उसमें आपको जरूर सफलता मिलेगी। वहीं काम से घर की ओर लौटते समय पैसे मिलें तो यह जल्द ही आपको बड़ा लाभ मिलने का पूर्व संकेत है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं और उसी दौरान आपको सड़क पर सिक्का पड़ा हुआ मिले तो इसका मतलब है कि आप बिना किसी हिचक के अपनी योजना लागू कर दें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही यह पुराने आर्थिक संकटों से निजात मिलने का भी एक इशारा है। यदि रास्ते में पैसों से भरा पूरा पर्स मिल जाए तो यह बड़ा फायदा होने का संकेत है। हो सकता है कि आपको जल्द ही कोई बड़ी संपत्ति या पैतृक संपत्ति मिल सकती है। पैसों से भरा पर्स मिले या बड़ी रकम मिले तो बेहतर होगा कि उस व्यक्ति को ढूंढकर उसकी अमानत लौटाई जाए, जिसकी वह है। वहीं ऐसा न होने की सूरत में पैसा गरीबों को दिया जा सकता है लेकिन यदि आप रास्ते में पड़े मिले सिक्के या नोट को अपने पास रख रहे हैं तो रख लें, पर याद रखें कि उन्हें खर्च न करें। आपके पर्स में इन पैसों का होना लकी चार्म की तरह काम करेगा।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...