हनीट्रैप में फंसा भारतीय वायुसेना का जवान, दुश्मनों को खुफिया जानकारी देने का लगा आरोप
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कथित रूप से संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में भारतीय वायुसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र शर्मा दिल्ली में भारतीय वायु सेना के साथ एक एयरमैन के रूप में काम कर रहे थे।ये भी पढ़ेंः एडमिरल हरि कुमार ने नौसेना के मार्कोस कमांडो में भरा जोश, कहा-युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहेंक्राइम ब्रांच के सूत्रों ने कहा कि जवान देवेंद्र शर्मा को हनीट्रैप में फंसाकर संवेदनशील जानकारी निकालने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने आगे कहा कि जवान को पहले 6 मई को हिरासत में लिया गया था और तब से पुलिस मामले की जांच कर रही है।ये भी पढ़ेंः भीषण गर्मी के बीच रेलवे ने यात्रियों को दी एक और बड़ी राहत, कुछ दिन पहले ही घटाया था मुंबई लोकल का किरायाजांच के दौरान यह भी पता चला कि उसकी पत्नी के बैंक खाते में कुछ संदिग्ध लेनदेन किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल पूरे मामले मेंं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका के बारे में पता लगाया जा रहा है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...