तीन स्कूलों में प्रधानाचार्य चयन का परिणाम स्थगित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने कानपुर मंडल के संस्था प्रधान का अंतिम चयन परिणाम संशोधित करते हुए नगर निगम की ओर से संचालित तीन स्कूलों में प्रधानाचार्य चयन का परिणाम स्थगित कर दिया है। चयन बोर्ड ने यह निर्णय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लिया है।
चयन बोर्ड ने दो मई को प्रधानाचार्य भर्ती-2011 के तहत 94 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया था। शीला मिश्रा व तीन अन्य बनाम उत्तर प्रदेश शासन व सात अन्य की याचिका में उच्च न्यायालय ने नगर निगम कानपुर से संचालित संस्थाओं को छोड़कर शोष परिणाम याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन घोषित करने का आदेश दिया था।
चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर के अनुसार तीन संस्थाओं के साथ नगर निगम शब्द न होने के कारण इनका परिणाम भी बोर्ड ने घोषित कर दिया था। परीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई कि ये विद्यालय नगर निगम से संचालित है।
इसे ध्यान में रखते हुए चयन बोर्ड ने वेबसाइट पर प्रदर्शित श्री रत्नशुक्ल इंटर कॉलेज जूही कानपुर, डीपीएस इंटर कॉलेज नवाबगंज कानपुर और बीआरडी बालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज कानपुर नगर का पैनल अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है।
ALL Credit of this post going to https://www.primarykamaster.co

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...