कपड़े उतारते समय छत से गिरा किशोर,मौत
खुटहन (जौनपुर): तिलवारी गांव में मंगलवार को छत से गिरने से किशोर की मौत हो गई। गांव निवासी 16 वर्षीय ओम तिवारी पुत्र सत्यदेव तिवारी छत पर सूखने के लिए फैलाए गए कपड़े उतार रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर सिर के बल नीचे आ गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में स्वजन आनन-फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जा रहे थे। रास्ते में एक निजी चिकित्सक को दिखाया तो उसने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही मृतक की मां माला देवी रोते हुए बेसुध होकर गिर पड़ीं। घर में कोहराम मच गया। स्वजन के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल बोझिल हो गया। गांव के ही घाट पर किशोर के शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...