CRET PHD प्रवेश : 16 मई इलाहाबाद विश्वविद्यालय आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तारीख जारी, देखें तारीख व सेंटर

Allahabad University : इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय में CRET 2021 यानी PHD के लिए आवेदन प्रकिया जारी है जिसकी अंतिम 16 मई 2022 है। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने CRET/PHD प्रवेश परीक्षा के तारीख का भी ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने दी।
29 मई 2022 को प्रवेश परीक्षा -
सूचना एवं जन संपर्क विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय जानकारी के अनुसार 29 मई 2022 को क्रेट 2021 की प्रवेश परीक्षाओं को संपन्न कराया जाएगा। सूचना यह भी दर्शाया गया है कि परीक्षा प्रयागराज के ही विभिन्न सेंटर्स में कराए जाएंगे। ज्ञात हो कि इस बात की सूचना इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने आवेदन शुरू होने के पहले भी दी थी।
614 सीटों पर होगी CRET 2021 की परीक्षा -
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सत्र 2021-2022 CRET में टोटल 41 विषयों के 614 सीट्स पर PHD प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। बताते चलें कि 614 सीट्स में से 227 सीट्स मेन कैंपस व 387 संघटक काॅलेजेज में है।
बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...