CUET : DU, BHU, JNU, AMU, AU प्रवेश फार्म में जानें क्या है रिफंड पाॅलिसी, आवेदन में पैसे वापस आने की समझिये प्रक्रिया


National Testing Agency : अंडरग्रेजुएट ग्रेजुएट कोर्सेज एडमिशन के लिए देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आवेदन की प्रकिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 06 मई 2022 से बढाकर अब 22 मई 2022 कर दी गयी है। Common Universities Entrance Test UG में रिफंड पाॅलिसी क्या है। आइए जानते है।

करेक्शन विंडो के बाद होगी प्रकिया -

ज्ञात हो National Testing Agency (NTA) ने यह नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि दिनांक 25 मई 2022 से 31 मई 2022 तक करेक्शन विंडो खुलेगा जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं को अपने कोर्सेज, सब्जेक्ट, यूनिवर्सिटी व स्लाॅट बदलने का अवसर मिलेगा। अगर छात्र-छात्राओं ने सुधार के बाद दो स्लाॅट से एक स्लाॅट को चुना तो जाहिर सी बात है कि उनका पैसा कम होगा। ऐसे में NTA ने उस पैसे की वापसी की बात कही है।

इतने दिनों के अंदर वापस आएगा पैसा -

National Testing Agency ने जारी नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट रूप से बताया है कि स्लाॅट सेलेक्शन में बदलाव यानी कि दो से एक करने पर जो एक्सेस फीस होगा उसकी वापसी की जाएगी। यह पैसा एडमिट कार्ड जारी होने के 42 दिन यानी कि 6 सप्ताह के भीतर जिस भी अकाउंट या माध्यम से किया गया होगा वहाँ वापस आ जाएगा।

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online