अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर DHAMTARI SP प्रशांत ठाकुर तथा उनकी धर्मपत्नी अर्चना ठाकुर सहित अधिकारियों ने खाई बासी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए श्रमिकों के सम्मान में धमतरी पुलिस ने बोरे बासी खाकर उत्सव मनाया गया।

1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए, श्रमिकों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक धमतरी  प्रशांत ठाकुर सपत्निक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निवेदिता पॉल ने धमतरी पुलिस ने पुलिस कम्पोजिट बिल्डिंग रूद्री में बोरे बासी भोजन का समारोह के रूप में आयोजन किया।
राजपत्रित अधिकारी  जी.सी.पति उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय,  मणीशंकर चंद्रा उप पुलिस अधीक्षक यातायात, रागिनी मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक, श्री के.देव राजू रक्षित निरीक्षक धमतरी, भूनेश्वर नाग  थाना प्रभारी धमतरी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा इस आयोजन में सम्मिलित होकर बोरे बासी भोजन को ग्रहण कर अत्यंत आनंदित एवं गौरवान्वित महसूस किए।
जिले के सभी अनुभाग,ईकाइयों में बोरे बासी का आयोजन किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online