DHAMTARI : : जमीन विवाद के चलते व्यापारी की हत्या...सब्बल से किया गया था मृतक ऊपर प्राणघातक हमला..आरोपी पति पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ धमतरी .... जमीन विवाद के चलते व्यापारी की निर्मम हत्या कर दी गई जिसका शव गाव के चौक में पड़ा हुआ मिला था पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के व्यापारी राजेन्द्र जैन की शहर से सटे हुये ग्राम अमेठी में जमीन बताई गई है इस जमीन में अतिक्रमण को लेकर पड़ोसियों से उसका विवाद चल रहा था बताया जा रहा है कि रविवार की रात्रि व्यापारी गांव में गया हुआ था जहा जमीन पर अतिक्रमण को लेकर उसका विवाद पड़ोसी से हो गया था.
इसी बात को लेकर उसका पुनः रात में भी पड़ोसी से विवाद हुआ सुबह भी इसी फेर में उनका विवाद हुआ जिसके चलते पड़ोसी ने उसके सिर पर सब्बल से वार कर उसकी हत्या कर दी गांव के चौक में उसका शव पड़ा हुआ था जब मृतक के परिवार के लोगो को यह खबर लगी तो वह गाव पहुचे उसकी बॉडी को अस्पताल ले जाया गया किन्तु उसकी मौत हो चुकी थी.
ईधर इस सम्बंध में अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि व्यापारी की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई है हमला करने वाले का नाम फिरंगी निर्मलकर बताया जा रहा है जो कि गांव का ही रहने वाला है पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है ईधर व्यापारी की मौत की खबर से जैन समाज मे शोक की लहर दौड़ पड़ी है शोक के चलते शहर के सभी जैन समाज के लोगो की दुकानें बंद कर दी गई है
![]() |
| आरोपी फिरंगी निर्मलकर और उनकी पत्नी |
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...