DHAMTARI : : हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा आम नागरिकों,वाहन चालकों को किया जा रहा है यातायात नियमों के प्रति जागरूक


पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात  मणीशंकर चन्द्रा एवं  रक्षित निरीक्षक के.देव राजू नेतृत्व में हाईवे पेट्रोलिंग 01 , 02 एवं 03 के द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित प्राथमिक उपचार कर सहायता पहुंचाया जा रहा है,साथ ही आवागमन करने वाले आमजनों, वाहन चालकों को यातायात नियमों प्रति जागरूक कर रहे है।
 
इसी के तारतम्य में हाईवे पेट्रोलिंग 02 में तैनात आर . नितेन्द्र पाण्डेय , नैन दास बांधे एवं गोपाल राव के द्वारा दिनांक 12.05.2022 को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम भोयना,अछोटा एवं मथुरा डीही मोंड़ के पास आवागमन करने वाले बराती गाड़ियों को रोककर वाहन चालकों को वाहन धीरे चलाने , वाहन चालन के दौरान नशापान न करने, सावधानी पूर्वक चलने एवं तेज गति से ओव्हरटेक ना करने कि समझाईश दिया गया साथ ही सवार बरातियों को खुली वाहन में डाला में न बैठने , अंदर बैठने कि समझाईश दी गई है। 
दिनांक 12.05.2022 को हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात कर्मचारी आर . ब्रम्हानंद कुंजाम एवं दीपक लहरे के द्वारा दौरान पेट्रोलिंग के पीकप वाहन में बराती सवार होकर डाला में बैठकर जा रहे थे जिन्हे अंदर बैठाकर यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित चलने,मालयान का उपयोग सवारी वाहन के रूप में न करने समझाईश दी गई । यातायात पुलिस आमजनों से अपील करती है की मालयान वाहन में  सवारी वाहन के रूप में उपयोग न करें,तेजगति से वाहन ना चलाए , ओव्हरटेक करते,वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानी करे , बरते ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online