DHAMTARI : : हाथियों ने फिर मचाया कोहराम आधी रात गांव में हाथियों ने किया हमला.... महिला को कुचलकर मारा, घर भी तोड़ डाले

धमतरी में एक बार फिर हाथी ने कोहराम मचाया। हाथियों ने पहले तो एक ग्रामीण का घर तोड़ा और फिर घर में मौजूद एक महिला को कुचलकर मार डाला.. घटना धमतरी उत्तरी सिंगपुर रेंज की पारधी की बतायी जा रही है. हाथियों के दल ने रात करीब 2 बजे गांव पर हमला बोला। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है।
बीते देर रात ग्राम झुरातराई पंचायत के आश्रित ग्राम पारधी घटवारी पारा में देर रात करीब 2 बजे हाथियों के दल ने हमला बोला। इस दौरान एक घर में मौजूद 30 वर्षीय सुकमा बाई कमार को हाथियों ने अपना शिकार बना लिया। महिला को मारने के पहले हाथियों ने उसके झोपड़ीनुमा घर को तोड़कर तहस नहस कर दिया। सूचना मिलते ही वन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुँच गयी है।

उत्तर सिंगपुर रेंजर दीपक कुमार बघेल ने बताया कि घटना रात 2 से ढाई बजे की है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए रात में पारधी घटवारी पारा के लोगों को गजराज वाहन से सुरक्षित स्थान पर ले गए थे, लेकिन महिला उधर फिर कब चले गयी किसी को पता नहीं चला। उत्तर ,दक्षिण सिंगपुर और दुगली रेंज के वन विभाग की टीम लगातार हाथियों पर निगाह रखी हुई है। वहीँ मुनादी कराकर और अन्य तरीके से लोगों को अलर्ट किया जा रहा। बता दे उत्तर सिंगपुर रेंज के जंगलों में अभी चंदा ग्रुप 22 हाथियों की मौजूदगी है। जिस पर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी रखी हुई है। बता दे कि बीते दिनों नगरी -सिहावा और टाइगर रिजर्व के जंगल में एक के बाद एक हाथी ने मासूम बच्ची सहित पांच को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना से पूरा इलाका सहम उठा था।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online