DHAMTARI : : समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने की शपथ के साथ धमतरी तहसील साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

धमतरी- धमतरी तहसील साहू समाज के नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आमंत्रण हेरिटेज भवन रुद्री में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश साहू समाज अध्यक्ष टहल सिंह साहू, अध्यक्षता समाज की गौरव सम्मानीय विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष दयाराम साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक एवं जिलाध्यक्ष के द्वारा  नव निर्वाचित अध्यक्ष गोपाल साहू पुरुष उपाध्यक्ष भारत साहू महिला उपाध्यक्ष भुनेश्वरी साहू तत्पश्चात अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की साथ ही सभी पदाधिकारियों को समाज की परम्परा के अनुसार शपथ दिलाया गया। सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान तहसील साहू समाज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टहल सिंह साहू ने बताया कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने पदों का गरिमा को बनाए रखते हुए सदैव माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलते हुए सेवा की भावना निरंतर समाज की सेवा करें करते रहेविधायक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक रंजना साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज एकता के एक रूप में संगठित होकर संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत समाज बन चुकी है साहू समाज निरंतर विकासशील एवं मजबूत भोकर आगे बढ़ रही है किंतु साथ ही अब हमें आने वाली नई पीढ़ी युवा वर्ग को समाज से जोड़कर उन्हें सभी गतिविधियों से अवगत कराते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अधिक आवश्यकता है साथ ही बालिका शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक पाल नारी शिक्षा की ओर हमें देना होगा जिससे हमारा समाज और अधिक मजबूत हो क्योंकि नारी शक्ति विकास की ही समाज के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं, साहू समाज जिला अध्यक्ष दयाराम साहू ने कहा कि आज हमें समाज में हो रहे धर्मांतरण को रोकते हुए सभी सामाजिक बंधुओं को जोड़कर रखने की आवश्यकता है उन्हें निरंतर विषम परिस्थिति में सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ कर हमें सदैव सहयोग देते रहना चाहिए समाज की कोई भी बंधू जन हमारे समाज की गतिविधियों नियमों का पालन करते हुए सदैव भक्त माता कर्मा के का आशीष मिले। गुंजा साहू जनपद अध्यक्ष धमतरी व जिला संरक्षक चितरंजन साहू ने  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई अवनेंद्र साहू, मेवा लाल साहू, भरत साहू ,भुनेश्वरी साहू, सोहन राम साहू, चंद्रकला साहू ,नंद झरोखा साहू,टीका राम साहू, पुरुषोत्तम साहू ,जोहर राम साहू ,राम आसरा साहू, धनुष साहू, यादवेंद्र साहू ,सतीश साहू, गुरुवाराम साहू ,मानिक साहू ,नीरज साहू ,नरेश साहू ,तोरण साहू, ललित साहू ,दिनेश साहू ,कृष्णा साहू ,रूद्र नारायण साहू, तीरथ राज साहू, चंद्रशेखर साहू, गोपाल साहू, नेमचंद साहू  योगेश  साहू, दीपेश्वरी साहू माधवेंद्र हिरवानी सहित  समाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online