श्वेता विजय जैन- क्या थी, क्या हो गई, हनी ट्रैप के मामले में जेल से रिहा - INDORE NEWS

इंदौर
। मध्य प्रदेश के सबसे हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में 2019 में गिरफ्तार की गई श्वेता विजय जैन को जमानत पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी से पहले श्वेता की खूबसूरती के काफी चर्चे थे। जेल से निकलते समय ज्यादातर लोग उसे पहचान ही नहीं पाए। 

2019 में जब भोपाल से श्वेता जैन को गिरफ्तार किया था, तब वह काफी हेल्दी और खूबसूरत थी। उस समय कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि श्वेता विजय जैन अपनी फिटनेस के लिए काफी काम करती हैं। ब्यूटी पार्लर का खर्चा भी लाखों में था। 2 घंटे तक मसाज चलता था। इसके कारण चेहरे पर चमक बनी रहती थी। 

इंदौर जेल में रहने के दौरान श्वेता का वजन 5 किलो घट गया। चेहरा पूरा तरह से मुरझाया हुआ था। चेहरे से रौनक भी गायब थी। जेल से बाहर आने के बाद भी श्वेता के चेहरे पर स्वतंत्रता की खुशी नहीं थी। वह काफी तनाव में दिखाई दे रही थी। किसी भी तरह पत्रकारों से बचकर निकलना चाहती थी।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online